आग से कई घर व खलिहान में फसल राख

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2017 4:51 AM

विज्ञापन

आपदा. जिले में कई जगह लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान झोंपड़ीनुमा घर से निकली चिनगारी से लगी आग अरवल ग्रामीण : सदर प्रखंड क्षेत्र के कोरियम गांव में आग लगने से कई घर व खलिहान में रखे फसल जल कर राख हो गये. इस दौरान चार लोगों के घर में रखे खाद्य सामग्री […]

विज्ञापन

आपदा. जिले में कई जगह लगी आग से लाखों का हुआ नुकसान

झोंपड़ीनुमा घर से निकली चिनगारी से लगी आग
अरवल ग्रामीण : सदर प्रखंड क्षेत्र के कोरियम गांव में आग लगने से कई घर व खलिहान में रखे फसल जल कर राख हो गये. इस दौरान चार लोगों के घर में रखे खाद्य सामग्री व अन्य व अन्य सामान जल कर नष्ट हो गया. जबकि वहीं बगल के खलिहान में आग फैलने से सात किसानों के गेहूं, मसूर, चना व जई की फसल जल कर राख हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही छोटे-छोटे बच्चों द्वारा घर के समीप चना का होरहा लगा रहे थे इसी दौरान तेतरी देवी के झोंपड़ीनुमा घर पर आग की चिनगारी चली गयी. तेज पछुआ हवा बहने के कारण देखते ही देखते आग की लौ फैल गयी जिसके चपेट में बगल की झोंपड़ीनुमा घर रंजू देवी, सुदमिया देवी, सरस्वती देवी आदि के घर में आग लग गयी. आग लगने के कारण घर में
रखे सभी सामान जल कर नष्ट हो गया यहां तक कि घर के लोगों के तन पर जो कपड़ा वे पहने हुए थे उसे छोड़ बाकी सारा कपड़ा जल गया. आग की तेज लपट के कारण बगल के खलिहान में भी आग फैल गयी, जिससे नरेश राम, उमेश पासवान, मुकेश पासवान, बबलू ठाकुर, राजेंद्र पासवान, मनुषा देवी, रनती देवी समेत अन्य लोगों के खलिहान में रखे फसल जल गये. किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन