तार टूट कर गिरने से गेहूं की फसल में लगी आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2017 4:51 AM
करपी (अरवल) : थाना क्षेत्र के रोहाई बधार में आग लग जाने के कारण कई बीघे की गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बधार में ग्यारह हजार हाइ टेंशन विद्युत तार गुजरा है. जो काफी जर्जर अवस्था में होने के कारण सोमवार की दोपहर बाद अचानक टूट कर गिर […]
करपी (अरवल) : थाना क्षेत्र के रोहाई बधार में आग लग जाने के कारण कई बीघे की गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गया. मिली जानकारी के अनुसार बधार में ग्यारह हजार हाइ टेंशन विद्युत तार गुजरा है. जो काफी जर्जर अवस्था में होने के कारण सोमवार की दोपहर बाद अचानक टूट कर गिर गया और खेत में लगी गेहूं की फसल में आग लग गयी. आग लगने के कारण ग्रामीण आग बुझाने की हिम्मत जब तक जुटाते तब तक तेज चल रही पछुवा हवा से आग तेजी से फैल गयी.
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच आग को और अधिक फैलने से रोका. इस घटना में बुधुदेव सिंह, विनय सिंह, रवींद्र सिंह, रामविष्णु चौधरी समेत दर्जन भर किसानों के लगभग 15 बीघे की गेहूं फसल जल कर नष्ट हो गया. विदित हो की पिछले साल भी ग्यारह हजार विद्युत तार के गिर जाने के कारण तीन भैंस की मौत हो गयी थी. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने अरवल जहानाबाद मुख्य पथ को भदासी के निकट सड़क जाम भी की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










