शराबियों पर रखें पैनी नजर : एसपी
Updated at : 09 Apr 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की क्राइम बैठक अरवल (ग्रामीण) : पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी थानाध्यक्षों को कई निर्देश दिये गये. बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा मद्य निषेध कानून के तहत […]
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की क्राइम बैठक
अरवल (ग्रामीण) : पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार मिश्र अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी थानाध्यक्षों को कई निर्देश दिये गये. बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा मद्य निषेध कानून के तहत शराब बेचने व शराब का सेवन करने के लिए निरोधात्मक कानून बनाया गया है. जिले में अवैध रूप से कोई भी व्यक्ति न तो शराब की बिक्री करे व न सेवन करे. इसके लिए सभी थानाध्यक्षों की पैनी नजर रखने के लिए कहा गया है. अगर कोई भी व्यक्ति शराब बेचते व सेवन करते पकड़े जाये, तो उन पर कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाने में कांडों का निष्पादन अतिशीघ्र करने के साथ-साथ वारंटी व कुर्की का तामीला करने को भी कहा गया. वहीं, अभियान चला कर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया गया. सभी थानाध्यक्षों को वाहन चेकिंग एवं रात्रि गश्ती करने का निर्देश दिया गया. सभी थानाध्यक्षों पर अपने-अपने कार्य क्षेत्र के बैंक शाखा, एटीएम व पेट्रोल पंपों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




