युवाओं के लिए सरकार चला रही योजनाएं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Apr 2017 3:22 AM
अरवल (ग्रामीण) : राज्यों के विकास के लिए केंद्र सरकार पर्याप्त राशि उपलब्ध करा रही है, लेकिन नकारात्मक सोच के कारण कुछ राज्यों में विकास की गति में तेजी नहीं आ रही है. केंद्र सरकार संकल्प के साथ काम कर रही है. इसके कारण देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का नाम रोशन हो […]
अरवल (ग्रामीण) : राज्यों के विकास के लिए केंद्र सरकार पर्याप्त राशि उपलब्ध करा रही है, लेकिन नकारात्मक सोच के कारण कुछ राज्यों में विकास की गति में तेजी नहीं आ रही है. केंद्र सरकार संकल्प के साथ काम कर रही है. इसके कारण देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का नाम रोशन हो रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिला से बलूचिस्तान में हो रहे मानव अत्याचार के विरुद्ध जोरदार आवाज उठायी. बलूचिस्तान के साथ भारत का गहरा लगाव रहा है.
उक्त बातें स्थानीय सांसद डॉ अरुण कुमार ने अतिथि गृह अरवल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहीं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारत के नौजवानों को माइक्रो स्तर पर खड़ा करने के लिए कई प्रकार कि योजनाएं चला रही है. स्किल इंडिया के तहत काफी संख्या में लोग रोजगार खड़ा कर विकास कि गति में तेजी लाने में भरपूर सहयोग कर रहे हैं. प्रधानमंत्री का सोच है कि भारत के लोग हर मोरचे पर स्वावलंबी बने. इसी के तहत कई प्रकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया गया है.
शिक्षा के स्तर में भी सुधार लाने के लिए कई आवश्यक कदम उठाये गये हैं, लेकिन पिछले दस वर्षों से शिक्षा का स्तर लगातार गिरने के कारण इसमें सुधार में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वर्षों से कोयलकारी परियोजना की स्वीकृति मिल गयी है जिसका लाभ 90 प्रतिशत बिहार व 10 प्रतिशत झारखंड को भी मिलेगा. इस परियोजना के लिए 60 करोड़ रुपये स्वीकृत किये गये थे, लेकिन पिछली सरकारों द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण वर्तमान समय में 23 सौ करोड़ रुपये सरकार को खर्च करने पड़ रहे हैं. तिलैया डाठा परियोजना के लिए भी प्रयास जारी है जिसका लाभ बिहार के कई जिलों के लोगों को मिलेगा. बिहटा से अनुग्रह नारायण के बीच रेल लाइन के निर्माण के लिए तत्काल 29 किलोमीटर की स्वीकृति रेल मंत्रालय द्वारा दी गयी है. उन्होंने बताया कि जहानाबाद से खुदागंज होते हुए राजगीर व दनियावां से गया सड़क को राष्ट्रीय राज्य मार्ग के लिए स्वीकृति दिलायी गयी है. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार निषाद, युवा जिला अध्यक्ष सुदामा पासवान, सत्येंद्र कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार, रामविनय शर्मा, शिवकुमार पासवान, विनय कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










