ePaper

छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा

Updated at : 28 Mar 2017 4:06 AM (IST)
विज्ञापन
छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा

मखदुमपुर : थाना क्षेत्र के कायमगंज गांव में सोमवार को गांव निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. छेड़खानी किये जाने का विरोध करने पर लड़की और उसकी मां के साथ घर पर चढ़ कर मारपीट किये जाने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में लड़की […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : थाना क्षेत्र के कायमगंज गांव में सोमवार को गांव निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. छेड़खानी किये जाने का विरोध करने पर लड़की और उसकी मां के साथ घर पर चढ़ कर मारपीट किये जाने का आरोप लगाया गया है. इस संबंध में लड़की की मां के बयान पर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है

जिसमें छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. पुलिस ने छापेमारी कर छेड़खानी के आरोपित युवक के पिता उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है. प्राथमिकी की सूचक उक्त महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी पुत्री के साथ गांव का ही चिंटू कुमार नामक युवक छेड़खानी करता था. लड़की ने इसकी सूचना अपनी मां को दी. दोनों मां-बेटी इसकी शिकायत करने लड़के के घर गये जहां काफी नोकझोंक हुई.

बताया गया है कि इसके बाद समूह बनाकर कुछ लोग उक्त महिला के घर पर आ धमके और दोनों के साथ मारपीट की. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर उपेंद्र यादव को गिरफ्तार किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन