खलिहान में लगी आग से पांच लाख की संपत्ति का नुकसान
Updated at : 07 Mar 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन

आपदा . बिजली के तार से निकली चिनगारी से फसल राख महमदपुर गांव में िबजली के तार के टकराने से िनकली िचनगारी ने भीषण रूप धारण कर िलया. इससे खलिहान में रखी 15 बीघे की फसल राख हो गयी. फुलवारीशरीफ : महमदपुर गांव के बीच में बने खलिहान में दमकल का पानी पहुंचने में इतना […]
विज्ञापन
आपदा . बिजली के तार से निकली चिनगारी से फसल राख
महमदपुर गांव में िबजली के तार के टकराने से िनकली िचनगारी ने भीषण रूप धारण कर िलया. इससे खलिहान में रखी 15 बीघे की फसल राख हो गयी.
फुलवारीशरीफ : महमदपुर गांव के बीच में बने खलिहान में दमकल का पानी पहुंचने में इतना देर हो गया की आग की लपटों ने मसूर,चना,राई, सरसों समेत अन्य फसलों को राख कर दिया. तार के टकराने से निकली चिनगारी ने अनाज के खलिहान में इस कदर कहर बरपाया कि कोई चाह कर भी कुछ न कर सका. जब तक गलियों से होकर तीन दमकल की पाइपों से वहां पानी पहुंचाया जाता तब तक नब्बे प्रतिशत अनाज राख में बदल गये और किसान अपनी छाती पीटते रह गये.ग्रामीणों ने मोटर, कुआं और घरों के चापाकल से भरसक प्रयास किया की लाखों के अनाज को जलने से बचाया जा सके. प्रशासन और ग्रामीण किसानों की खून पसीने से ऊपजाई गयी फसलों को तेज हवा के झोंके में उठती आग की तेज लपटों को जलता देखते रह गये.
आग की लपटों में जलता अनाज देख पीड़ित किसानों के घर कोहराम मचा रहा. आग की लपटों ने खलिहान में रखे करीब तीन लाख के अनाज, ट्रैक्टर, बोरिंग का सामान, खलिहान के सटे एक झोंपड़ीनुमा कमरा और एक पेड़ को भी जला दिया. किसान राम विजय शर्मा ने बताया की पछुआ हवा के चलते बिजली के तार से निकली चिनगारी से आग खलिहान में लगी. उन्होंने बताया की लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है. सीओ अरुण कुमार ने बताया की आग से कितने की संपत्ति की क्षति हुई है. इसकी जानकारी पीड़ित ने अब तक नहीं दिया है .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




