ePaper

मसौढ़ी में आग से हजारों की संपत्ति राख

Updated at : 07 Mar 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
मसौढ़ी में आग से हजारों की संपत्ति राख

मसौढ़ी : भगवानगंज थाना के इंदो गांव निवासी सुदामा सिंह और पिंटू सिंह के खलिहान में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गयी, जिसमें हजारों के धान की पुंज और खलिहान में रखी करीब 10 हजार की मसूर राख हो गयी. आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों […]

विज्ञापन

मसौढ़ी : भगवानगंज थाना के इंदो गांव निवासी सुदामा सिंह और पिंटू सिंह के खलिहान में सोमवार की सुबह अचानक आग लग गयी, जिसमें हजारों के धान की पुंज और खलिहान में रखी करीब 10 हजार की मसूर राख हो गयी. आग कैसे लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल सका.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के अथक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया.
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह गांव के सुदामा सिंह के खलिहान में धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयी और खलिहान में लगे नेवारी के गांज को राख करते हुए पिंटू सिंह के खलिहान तक पहुंच गयी. इससे पहले की ग्रामीण कुछ करते खलिहान में रखे मसूर पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन