घटना के विरोध में माले ने मार्च निकाल पुतला फूंका

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2017 3:33 AM

विज्ञापन

मसौढ़ी : बीते दिनों फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भाकपा माले ने इस केस को रफा-दफा करने की कोशिश किये जाने का आरोप लगाया है . माले ने इसके खिलाफ सोमवार को पुनपुन और मसौढ़ी में विरोध […]

विज्ञापन

मसौढ़ी : बीते दिनों फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए भाकपा माले ने इस केस को रफा-दफा करने की कोशिश किये जाने का आरोप लगाया है . माले ने इसके खिलाफ सोमवार को पुनपुन और मसौढ़ी में विरोध मार्च निकाल तारेगना स्टेशन परिसर और पुनपुन में ब्लॉक चौराहा पर

मुख्यमंत्री का पुतला फूंका. इस दौरान आहूत सभा को संबोधित करते हुए खेमस के राज्य सचिव गोपाल रविदास व मुखिया जयप्रकाश पासवान ने कहा कि महादलित महिला के साथ दुष्कर्म के बाद भी पुलिस द्वारा दबाव बनाया जा रहा है और उसे अपना बयान बदलने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने कहा कि उक्त घटना को अंजाम देने वालों में सत्तासीन के कुछ नुमाइंदे भी शामिल हैं. यही वजह है कि पुलिस इस केस को रफा-दफा करने में लगी है.

सभा को माले नेता सत्यनारायण प्रसाद, अकलु पासवान, मदन पासवान, कमलेश कुमार, नागेश्वर पासवान, विनेश चौधरी , संजय पासवान, भगवान सिंह, जटहु दास आदि ने संबोधित किया .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन