लड़की पक्ष के बदमाशों ने घर में घुस की लूटपाट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2017 5:07 AM
प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा था विवाद मसौढ़ी : प्रेम-प्रसंग के एक मामले में दो पक्षों के बीच पनपे विवाद में लड़की पक्ष के द्वारा लड़के के घर में घुस हथियार के बल पर भीषण लूटपाट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़का पक्ष की ओर […]
प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों में चल रहा था विवाद
मसौढ़ी : प्रेम-प्रसंग के एक मामले में दो पक्षों के बीच पनपे विवाद में लड़की पक्ष के द्वारा लड़के के घर में घुस हथियार के बल पर भीषण लूटपाट किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लड़का पक्ष की ओर से रविवार को तीन ज्ञात और सात अज्ञात के खिलाफ मसौढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना शनिवार की शाम की है.
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शिव शंकर नगर मोहल्ला निवासी सुरेश प्रसाद के घर में शनिवार की शाम हथियार के साथ आठ-दस बदमाश घुस आये और घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों को अपने कब्जे ले लिया और लूटपाट करते हुए 30 हजार नकदी समेत तीन जोड़ा सोने की बाली, नथिया, टीका,अंगूठी आदि के साथ बच्चों के पैरों से जबरन पायल भी निकाल लिए. घटना के वक्त घर के मालिक सुरेश प्रसाद अपने पड़ोसी के घर में बैठा था. उस वक्त सुरेश प्रसाद के घर में उसकी पत्नी मीरा देवी ,
पुत्री खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी और नातिन पांच वर्षीया सोनाक्षी कुमारी मौजूद थी. इस दौरान आवाज सुन कर वहां पहुंचे घर सुरेश प्रसाद और उसके पड़ोसी मनोज मिस्त्री को पिस्तौल की बट से बदमाशों ने वार कर घायल कर दिया और दो राउंड फायरिंग करते हुए मौके से निकल भागे .
सुरेश प्रसाद के पुत्र की खोज में आये थे बदमाश: शिव शंकर नगर निवासी सुरेश प्रसाद के पुत्र धीरज कुमार पटना के जक्कनपुर में रहकर बैंकिंग की तैयारी करता था. इसी दौरान उसका पटना के चानपुर बेला ( दो पुलवा ) मोहल्ले की रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चलने लगा और एक माह पूर्व दोनों अपनी मरजी से घर छोड़ कहीं भाग निकले. बाद में बीते तीन मार्च को लड़की अपने घर आ गयी थी. इधर इस घटना से लड़की पक्ष के लोग आक्रोशित थे और शनिवार की शाम वे लोग धीरज की खोज में उसके घर पहुंचे थे.
सुरेश प्रसाद का आरोप है कि लूटपाट की घटना को अंजाम देने में लकड़ी के पिता और उसके दो पुत्र भी शामिल थे. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का है . दोनों पक्षों में पहले से ही विवाद चल रहा था. पुलिस इस घटना की जांच कर कार्रवाई करेगी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










