भोज खाकर लौट रहे युवक को ट्रक ने कुचला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2017 5:07 AM
मसौढ़ी : धनरूआ थाना के शिबुचक कोसुत निवासी ब्रह्मदेव चौधरी का 42 वर्षीय पुत्र अनिल चौधरी को बीते शनिवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने उस वक्त कुचल डाला जब वह गृहप्रवेश का भोज खाकर घर लौट रहा था. इधर, ट्रकचालक घटना के बाद अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे गढ्ढे में गिर गया. […]
मसौढ़ी : धनरूआ थाना के शिबुचक कोसुत निवासी ब्रह्मदेव चौधरी का 42 वर्षीय पुत्र अनिल चौधरी को बीते शनिवार की रात अनियंत्रित ट्रक ने उस वक्त कुचल डाला जब वह गृहप्रवेश का भोज खाकर घर लौट रहा था. इधर, ट्रकचालक घटना के बाद अपना संतुलन खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे गढ्ढे में गिर गया. हालांकि,
ट्रक का चालक फरार होने में कामयाब हो गया. बाद में किसी तरह इसकी सूचना ग्रामीणों को हुई. ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी .मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. इस संबंध में मृतक के भाई अवधेश चौधरी ने उक्त ट्रक (बी आर 02 जी ए – 2574) के खिलाफ मामला दर्ज कराया है .
जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव के धनरूआ थाना में तैनात चौकीदार मुकेश पासवान का शिबुचक कोसुत गांव में नवनिर्मित मकान का गृहप्रवेश था. गृहप्रवेश में भोज खाकर अनिल चौधरी घर लौट रहा था . इसी बीच वह कोसुत गांव के पास सड़क किनारे बैठ कर लघुशंका करने लगा .इस बीच उधर से गुजर रहे ट्रक ने उसे कुचल डाला.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










