घटिया सड़क निर्माण बरदाश्त नहीं : विधायक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2017 1:16 AM
विज्ञापन
करपी (अरवल) : ग्रामीणों की शिकायत पर स्थानीय विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने शनिवार को करपी बारह माइल पथ निर्माण का औचक निरिक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं होने के कारण विधायक ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी. विधायक ने बताया कि तीन करोड़ 42 लाख रुपये की लागत […]
विज्ञापन
करपी (अरवल) : ग्रामीणों की शिकायत पर स्थानीय विधायक सत्यदेव कुशवाहा ने शनिवार को करपी बारह माइल पथ निर्माण का औचक निरिक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुरूप नहीं होने के कारण विधायक ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दी.
विधायक ने बताया कि तीन करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से 11 किलोमीटर करपी बारह माइल पथ का मरम्मत कार्य किया जाना है. लेकिन संवेदक के द्वारा अत्यधिक घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है.
पथ के मरम्मती सह निर्माण कार्य में उखाड़े गये गिट्टी को ही बिछा मोरन का कार्य किया जा रहा है. पथ निर्माण में पुलिया निर्माण के क्रम में घटिया ईंट के साथ प्राक्कलन के अनुरूप सीमेंट भी नहीं डाला और पुलिया बनाया जा रहा है. विधायक ने कहा की घटिया निर्माण कार्य नहीं कराया जायेगा और निर्माण कार्य पर तत्काल विधायक ने रोक लगा दी.
विधायक ने कार्यपालक अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि जब तक मैं न आ जाऊं इस कार्य को पुनः प्रारंभ नहीं करना है. विधायक ने कहा इस तरह के घटिया निर्माण कतई नहीं बरदाश्त किया जायेगा. विधायक के साथ रहे जदयू जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने कहा की कुछ माह पूर्व ही करपी शेरपुर भाया कुर्था पथ का निर्माण इसी संवेदक के द्वारा कराया गया है, जो की इतना घटिया निर्माण कार्य कराया गया है की वह सड़क पहली बरसात भी सामना नहीं करेगा. उन्होंने विभाग के वरीय पदाधिकारी से निर्माण कार्य कराये गये करपी शेरपुर कुर्था पथ को भी जांच करने की मांग की है. विधायक के साथ राजद प्रखंड अध्यक्ष अलक पासवान, विधायक प्रतिनिधि धर्मदेव सिंह, जदयू नेता विद्यानंद सिंह, स्थानीय नेता मुकेश कुमार समेत अन्य कई स्थानीय नेता उपस्थित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










