ePaper

ठगी का शिकार हुआ सेवानिवृत्त सिपाही

Updated at : 05 Mar 2017 1:16 AM (IST)
विज्ञापन
ठगी का शिकार हुआ सेवानिवृत्त सिपाही

कलेर अरवल : भारतीय स्टेट बैंक शाखा कलेर में एक सेवानिवृत्त सिपाही हृदयचक निवासी सितारे खान (70 वर्ष) से एक ठग ने बैंक परिसर में ही 16 हजार रुपये ठग लिया. मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त सिपाही अपनी पेंशन निकालने बैंक गया था. बैंक खुलते ही उसने बैंक से 20 हजार रुपये की निकासी की. […]

विज्ञापन

कलेर अरवल : भारतीय स्टेट बैंक शाखा कलेर में एक सेवानिवृत्त सिपाही हृदयचक निवासी सितारे खान (70 वर्ष) से एक ठग ने बैंक परिसर में ही 16 हजार रुपये ठग लिया. मिली जानकारी के अनुसार सेवानिवृत्त सिपाही अपनी पेंशन निकालने बैंक गया था. बैंक खुलते ही उसने बैंक से 20 हजार रुपये की निकासी की. उसी वक्त एक ठग उसपर नजर रखे हुए था. जैसे ही वह रुपये लेकर उसकी गिनती शुरू किया ठग ने उससे खुदरा करने का हवाला देकर कुछ खुदरा पैसा दिया.

जब सेवानिवृत्त सिपाही ने पैसा का मिलान करने लगा उसी समय ठग उसका 20 हजार रुपये लेकर चंपत हो गया. सेवानिवृत्त सिपाही के पास ठग द्वारा दिये गये 4 हजार रुपये का खुदरा ही बच गया. मालूम हो कि पूर्व में भी इस शाखा परिसर में ग्राहकों के साथ ठगी की घटना हुई है लेकिन स्थानीय प्रशासन का ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन