डीएम ने शौचालय निर्माण योजना की समीक्षा की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2017 1:15 AM
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की गति में तेजी लाने का दिया निर्देश अरवल, ग्रामीण : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने कार्यालय कक्ष में शौचालय का निर्माण घर का सम्मान योजना की प्रगति की समीक्षा की. डीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष2016-17 में जिले में 15641 शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसके विरुद्ध अब तक […]
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की गति में तेजी लाने का दिया निर्देश
अरवल, ग्रामीण : जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने कार्यालय कक्ष में शौचालय का निर्माण घर का सम्मान योजना की प्रगति की समीक्षा की. डीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष2016-17 में जिले में 15641 शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. जिसके विरुद्ध अब तक 3102 शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा किया गया है. जिला पदाधिकारी ने लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण की गति में तेजी लाने का निर्देश दिया. इस योजना को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी पर भी बल दिया. अब तक जिले में 10 वार्ड एवं तीन गांवों को खुले में शौच से मुक्त किया गया है. रोहाई पंचायत के मुखिया अभिषेक रंजन ने कहा कि दो वार्ड को खुले में शौच से मुक्त किया गया है. कई वार्डों में कार्य प्रगति पर है .
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन वार्डों को खुले में शौच से मुक्त किया गया उन्हें यथाशीघ्र प्रोत्साहन राशि खाते में डाल दें. शौचालय निर्माण के तहत जीविका समूह अपने संसाधनों से शौचालय का निर्माण करायेंगे. निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने पर जीविका समूह को राशि सुलभ कराया जायेगा. शौचालय के साथ-साथ टंकी निर्माण करने पर 12 हजार रुपये दिये जाएंगे. नगर परिषद क्षेत्र में 15 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है जिसमें 7500 रुपया शौचालय निर्माण के पूर्व लाभूक के खाते में स्थानांतरित करने का प्रावधान है. बैठक में कई संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










