समाज से कुरीतियों को मिटाएं
Updated at : 04 Mar 2017 7:46 AM (IST)
विज्ञापन

अरवल(ग्रामीण) : स्वामी दयानंद सरस्वती की 193वीं जन्मोत्सव बैदराबाद स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया. इसको लेकर सदर प्रखंड से एक शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के अध्यक्ष नित्यानंद सिंह ने संबोधित किया. इन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों को हम सभी लोगों को अपनाना चाहिए. […]
विज्ञापन
अरवल(ग्रामीण) : स्वामी दयानंद सरस्वती की 193वीं जन्मोत्सव बैदराबाद स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में मनाया गया. इसको लेकर सदर प्रखंड से एक शोभायात्रा निकाली गयी. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के अध्यक्ष नित्यानंद सिंह ने संबोधित किया.
इन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती के सिद्धांतों को हम सभी लोगों को अपनाना चाहिए. समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए स्वामी जी द्वारा रचित सत्यार्थ प्रकाश पढ़ने पर बल दिया. विद्यालय के प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने वर्तमान परिस्थिति में दयानंद के सिद्धांतों को आत्मसात करने का आह्वान किया . शोभायात्रा प्रखंड परिसर से मुख्यालय शहर के विभिन्न पथों से होते हुए जी ए उच्च विद्यालय तक गयी. पुन: शोभायात्रा बैदराबाद बाजार में भी निकाली गयी. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वाद-विवाद प्रतियोगिता निबंध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता के अलावा अन्य प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान लाने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया.
क्विज के लिए प्रथम अभिषेक राज, द्वितीय हिमांशु राज, तृतीय विवेक कुमार को पुरस्कृत किया गया. शोभायात्रा को प्रखंड कार्यालय से नगर परिषद अध्यक्ष नित्यानंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं के अलावा कई अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




