सात तक जमा करें आधार नहीं तो बंद होगा राशन : राजेश्वर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2017 7:45 AM
कुर्था (अरवल) : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लाभूक अपना-अपना आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या व मोबाइल नंबर नहीं जमा किये तो सात मार्च के बाद लाभूकों का राशन बंद कर दिया जायेगा. उक्त बातें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश्वर सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार पटना के आलोक […]
कुर्था (अरवल) : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के लाभूक अपना-अपना आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या व मोबाइल नंबर नहीं जमा किये तो सात मार्च के बाद लाभूकों का राशन बंद कर दिया जायेगा. उक्त बातें प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजेश्वर सिंह ने कहीं.
उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार पटना के आलोक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत सभी पात्र लाभुकों को दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य स्त्रोतों से कई बार सूचित किया गया है कि उनके राशन कार्ड में अंकित सभी लाभूकों का आधार कार्ड, बैंक खाता संख्या एवं मोबाइल नंबर आनलाइन कराना है. जिन लाभूकों का आधारकार्ड बैंक खाता संख्या ऑनलाइन नहीं होगा उनका खाद्यान्न भारत सरकार से बंद कर दिया जायेगा. वहीं उन्होंने आग्रह किया कि अपने राशन कार्ड में अंकित सभी लाभुकों का आधार कार्ड बैंक खाता की छायाप्रति संबंधित जन वितरण प्रणाली विक्रेता के पास सात मार्च तक जमा कर दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










