लोक अधिकार मंच का धरना

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2017 3:57 AM

विज्ञापन

प्रदर्शन . कार्यकर्ताओं ने केरल में हो रही घटनाओं का िकया िवरोध अरवल, ग्रामीण : सदर प्रखंड प्रांगण में लोक अधिकार मंच द्वारा केरल में हो रहे राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं पर बर्बर अत्याचार व हत्या के खिलाफ एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पवनेश कुमार ने किया जबकि नेतृत्व चंदन कुशवाहा ने किया. […]

विज्ञापन

प्रदर्शन . कार्यकर्ताओं ने केरल में हो रही घटनाओं का िकया िवरोध

अरवल, ग्रामीण : सदर प्रखंड प्रांगण में लोक अधिकार मंच द्वारा केरल में हो रहे राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं पर बर्बर अत्याचार व हत्या के खिलाफ एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पवनेश कुमार ने किया जबकि नेतृत्व चंदन कुशवाहा ने किया. धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केरल में राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है.
जिसे सरकार को अविलंब रोक लगाना चाहिए. धरना के माध्यम से आह्वान किया गया कि केरल की सरकार राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं कि सुरक्षा मुहैया कराए. क्योंकि राजनीति में हत्या का कोई स्थान नहीं होता है. भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जय शंकर प्रसाद व आनंद चंद्रवंशी ने कहा कि हम लोग केरल में राजनीति के द्वारा लड़ाई लड़ कर हो रही हत्या पर रोक लगायें. संघ के जिला अध्यक्ष पवनेश कुमार ने कहा कि अगर केरल की माकपा सरकार द्वारा राजनीति नहीं रुकवायी गयी तो लोक अधिकार मंच आंदोलन कर केरल सरकार को अस्थिर कर देगी. इस अवसर पर अजय कुमार विद्यार्थी, संजीव कुमार, धमेंद्र तिवारी, वैकटेश शर्मा के अलावा काफी संख्या में लोक अधिकार मंच के लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन