ePaper

कैदी वैन की ठोकर से मौत

Updated at : 01 Mar 2017 12:34 AM (IST)
विज्ञापन
कैदी वैन की ठोकर से मौत

हादसा. पत्नी के मैट्रिक का एडमिट कार्ड लाने गया था युवक उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पालीगंज के निरखपुर का रहनेवाला था संतोष अरवल (ग्रामीण) : किंजर थाना क्षेत्र के एनएच 110 स्थित किंजर-अरवल पथ पर मिर्जापुर गांव के समीप मंगलवार की दोपहर कैदी वैन ने एक बाइक सवार युवक को ठोकर […]

विज्ञापन

हादसा. पत्नी के मैट्रिक का एडमिट कार्ड लाने गया था युवक

उग्र ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
पालीगंज के निरखपुर का रहनेवाला था संतोष
अरवल (ग्रामीण) : किंजर थाना क्षेत्र के एनएच 110 स्थित किंजर-अरवल पथ पर मिर्जापुर गांव के समीप मंगलवार की दोपहर कैदी वैन ने एक बाइक सवार युवक को ठोकर मार द,. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा उसे किंजर स्थित सरकारी अस्पताल में लाया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया. पटना जाने के क्रम में मसौढ़ी के समीप घायल युवक की मौत हो गयी. मृतक पालीगंज थाना क्षेत्र के निरखपुर गांव निवासी सुरेश कुमार वर्मा का पुत्र संतोष कुमार (24 वर्ष) है. बताया जाता है कि मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था. उसकी शादी एक वर्ष पूर्व हुई थी.
मृतक अरवल समाहरणालय में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था. वह अपनी पत्नी को मैट्रिक परीक्षा दिलाने के लिए एडमिट कार्ड लाने उच्च विद्यालय किंजर जा रहा था. एनएच 110 पर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क किनारे खड़ा था, तभी जहानाबाद के काको जेल से पेशी के लिए कैदी को लेकर जा रहे कैदी वैन ने उसकी बाइक में ठोकर मार दी. घटना की जानकारी होने पर मृतक के शव के साथ उसके ससुराल वाले बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गये तथा सड़क जाम कर पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नारे लगाने लगे. सड़क जाम कर रहे लोग मृतक की पत्नी को नौकरी, मुआवजा तथा दोषी कैदी वैन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर रहे थे. आक्रोशित लोगों ने सड़क पर टायर जला कर विरोध जताया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन