सड़क दुर्घटनाओं में दो की गयी जान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Mar 2017 12:34 AM
अरवल : किंजर थाना क्षेत्र के परियारी बाजार में सोमवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे परियारी निवासी प्रवीण कुमार (25 वर्ष) अपने गांव से ससुराल सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चिकसी जा रहा था. बाइक से जाने के क्रम में शांतिपुरम बाजार में खड़े रोड रोलर में बाइक की टक्कर हो गयी जिससे वह वहीं […]
अरवल : किंजर थाना क्षेत्र के परियारी बाजार में सोमवार की रात्रि करीब साढ़े नौ बजे परियारी निवासी प्रवीण कुमार (25 वर्ष) अपने गांव से ससुराल सिगोड़ी थाना क्षेत्र के चिकसी जा रहा था. बाइक से जाने के क्रम में शांतिपुरम बाजार में खड़े रोड रोलर में बाइक की टक्कर हो गयी जिससे वह वहीं गिर पड़ा. इसी दौरान एक ट्रक ने उसे कुचल दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. इधर, अरवल जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक के समीप एनएच 98 पर ट्रक की चपेट
में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक अरवल सिपाह निवासी कृष्णा साव (40 वर्ष) है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सड़क किनारे पैदल जा रहा था. इसी दौरान पटना से औरंगाबाद की ओर जा रहा ट्रक ने ठोकर मार दी. घटना के उपरांत ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










