ePaper

बीएसएससी मामले की सीबीआइ जांच हो

Updated at : 01 Mar 2017 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएससी मामले की सीबीआइ जांच हो

अरवल,ग्रामीण : भाकपा माले जिला कमेटी के तत्वावधान में बीएसएससी घोटाले के राजनीतिक संरक्षण की सीबीआइ जांच करने व जिले के ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए जिला पदाधिकारी के समक्ष राज्यव्यापी विरोध दिवस के अवसर पर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा. इस दौरान […]

विज्ञापन

अरवल,ग्रामीण : भाकपा माले जिला कमेटी के तत्वावधान में बीएसएससी घोटाले के राजनीतिक संरक्षण की सीबीआइ जांच करने व जिले के ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए जिला पदाधिकारी के समक्ष राज्यव्यापी विरोध दिवस के अवसर पर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा. इस दौरान राज्य सरकार के विरुद्ध नारे भी लगाये. बीएसएससी घोटाले, वृद्धावस्था पेंशन, राशन-किरासन,गांवों में बिजली,

पानी,गरीबों के लिए शौचालय तथा किसानों के धान की बिक्री की गांरटी करने सहित दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने, के साथ- साथ छात्रावास में दी जाने वाली सुविधाओं पर कड़ी निगरानी रखे जाने की मांग की . पुतला दहन के अवसर पर जिला सचिव महानंद ने कहा कि परमेश्वर राम द्वारा उजागर सात मंत्री व 29 विधायक समेत उच्च पदाधिकारियों का नाम राज्य सरकार सामने नहीं लाना चाह रही है. वहीं बीएसएससी घोटाले की भी व्यापम घोटाले की तरह नीपापोती करने की साजिश हो रही है. इन्होंने इसकी जांच सीबीआइ से कराने की मांग करते हुए कहा कि राजनीतिक रूप से संरक्षण देने वालों पर सीबीआइ जांच से ही कार्रवाई हो सकती है. इस अवसर पर उपेंद्र पासवान, रविंद्र यादव समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन