मानदेय नहीं मिलने से आंगनबाड़ी सेविकाओं में मायूसी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2017 11:58 PM
करपी(अरवल) : तीन साल से छह साल तक के बच्चों को अपने बच्चों की तरह लालन पालन एवं बोलना चलना सिखाने वाले आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को पिछले 10 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है. इसमें कुछ सेविका सहायिका ऐसी भी है की उनका गुजारा इस मानदेय के पैसे से ही होता है. […]
करपी(अरवल) : तीन साल से छह साल तक के बच्चों को अपने बच्चों की तरह लालन पालन एवं बोलना चलना सिखाने वाले आंगनबाड़ी सेविका सहायिका को पिछले 10 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है. इसमें कुछ सेविका सहायिका ऐसी भी है की उनका गुजारा इस मानदेय के पैसे से ही होता है. जो की उनके पदाधिकारी एवं सरकार भी इस बात को जानती है. इसके बावजूद भी इन लोगों को 10 माह से मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है. सेविकाओं ने बताया की हम लोगों को एक कुशल मजदूर को मिलने वाली मजदूरी भी मानदेय के रूप में नहीं मिलती. वह भी कभी भी समय पर नहीं मिलती.
जबकि होली जैसा महत्वपूर्ण पर्व भी कुछ ही दिनों में आने वाली है. इस पर्व में गरीब हो या अमीर सभी लोग अपने आर्थिक स्थिति के अनुसार बच्चों के लिये कपड़ों की खरीदारी करते हैं. इस पर्व में पकवान का भी बनना जरूरी होता है. सेविकाओं को पिछले 10 माह से मानदेय नहीं मिल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










