बिजली की सुिवधा से वंचित हैं मठिया के लोग

वंशी,अरवल : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर वसा सोनभद्र मठिया के ग्रामीण आज भी बिजली, सड़क समेत अन्य सुविधा से वंचित है. सरकार के द्वारा चलाया जा रहा लाभकारी योजनाओं का लाभ से कोसों दूर इस गांव के ग्रामीण पुनपुन नदी के तट पर बसा इस गांव की आबादी करीब […]
वंशी,अरवल : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर वसा सोनभद्र मठिया के ग्रामीण आज भी बिजली, सड़क समेत अन्य सुविधा से वंचित है. सरकार के द्वारा चलाया जा रहा लाभकारी योजनाओं का लाभ से कोसों दूर इस गांव के ग्रामीण पुनपुन नदी के तट पर बसा इस गांव की आबादी करीब 400 के ऊपर है जहां के लोग मजदूरी कर अपना जीवन गुजारने को मजबूर हैं. बिजली के अभाव में शाम होते ही ग्रामीण अपने घर में दुबक जाने को विवश हैं.
बिजली की मांग को लेकर ग्रामीण बिजली विभाग के अधिकारी से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि से भी गुहार लगायी. आश्वासन तो मिलता रहा लेकिन आजादी के कई वर्ष गुजरने के बाद भी वंशी प्रखंड में ऐसे सैकड़ों गांव कस्बाइ इलाका है जहां के लोग बिजली से कोसों दूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




