ePaper

सांसद पप्पू यादव का िकया स्वागत

Updated at : 21 Feb 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव का िकया स्वागत

अरवल ग्रामीण : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव को मदनपुर, औरंगाबाद जाने के क्रम में अरवल जिले के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया. इस अवसर पर उमेराबाद में जिलाध्यक्ष सुबोध यादव के नेतृत्व में पुष्पमाला देकर स्वागत किया व इनके समर्थन में नारे भी लगाये गये. […]

विज्ञापन

अरवल ग्रामीण : जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव को मदनपुर, औरंगाबाद जाने के क्रम में अरवल जिले के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया. इस अवसर पर उमेराबाद में जिलाध्यक्ष सुबोध यादव के नेतृत्व में पुष्पमाला देकर स्वागत किया व इनके समर्थन में नारे भी लगाये गये. स्वागत से अभिभूत राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को कहा कि जन अधिकार पार्टी गरीब, शोषित व पीड़ित की आवाज बनकर कार्य कर रही है.

इस जिला क्षेत्र में भी हमारी पार्टी सुबोध यादव के नेतृत्व में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है और अधिक- से- अधिक पार्टी में लोगों को शामिल करने का आह्वान किया. वहीं बैदराबाद में मुकेश कुमार, बेलखारा में मुन्ना कुमार, तेलपा में दीपक कुमार के नेतृत्व में फूल माला भेंट कर भव्य रूप से स्वागत किया गया. इस अवसर पर नन्हे यादव, मनोज यादव, पप्पू कुमार, बबलू कुमार के साथ प्रदेश के नेता सुनील कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन