अरवल के गोदानी सिंह कॉलेज में दूसरे के बदले परीक्षा दे रहीं दो छात्राएं गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Feb 2017 4:42 AM
अरवल : इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन गोदानी सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र से दूसरे के बदले परीक्षा दे रही दो छात्राओं को गिरफ्तार िकया गया है. केंद्राधीक्षक नंदकिशोर ने सदर थाने में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. गिरफ्तार छात्रा उच्च विद्यालय, आनंदपुर करपी की उषा आनंद के बदले ममता शर्मा रवनगांव थाना चांदी […]
अरवल : इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन गोदानी सिंह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र से दूसरे के बदले परीक्षा दे रही दो छात्राओं को गिरफ्तार िकया गया है. केंद्राधीक्षक नंदकिशोर ने सदर थाने में दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. गिरफ्तार छात्रा उच्च विद्यालय, आनंदपुर करपी की उषा आनंद के बदले ममता शर्मा रवनगांव थाना चांदी आरा की रहनेवाली हैं. वहीं दूसरी छात्रा परीक्षार्थी सोनी कुमारी के बदले सुमन कुमारी देवकुली थाना रामपुर चौरम जिला अरवल की निवासी परीक्षा दे रही थी. उपस्थित पंजी में हस्ताक्षर भिन्न होने के संदेह पर जांच-पड़ताल की गयी. इस दौरान हस्ताक्षर एवं तसवीर भिन्न पायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










