शराब से दूर रहने का दिया संदेश

करपी (अरवल) : मद्यनिषेध अभियान के द्वितीय चरण के तहत कला जत्था की टीम ने केयाल पंचायत के पंचायत लोक शिक्षा केंद्र पर कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया. मद्यनिषेध से संबंधित आकर्षक गीत एवं नाटक के माध्यम से लोगों को शराब से दूर रहने का संदेश दिया गया. कला जत्था के निदेशक अखिलेश कुमार सिंह ने […]
करपी (अरवल) : मद्यनिषेध अभियान के द्वितीय चरण के तहत कला जत्था की टीम ने केयाल पंचायत के पंचायत लोक शिक्षा केंद्र पर कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया. मद्यनिषेध से संबंधित आकर्षक गीत एवं नाटक के माध्यम से लोगों को शराब से दूर रहने का संदेश दिया गया. कला जत्था के निदेशक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मद्यनिषेध कार्यक्रम के तहत आज कार्यक्रम के आयोजन में स्थानीय जीविका दीदी के साथ-साथ अन्य उपस्थित लोगों का सहयोग मिला. इस मौके पर प्रेरक अजीत कुमार के साथ कला जत्था के कलाकार भी उपस्थित थे. कला जत्था के कलाकार अंजली कुमारी, गुड़िया कुमारी, नंदजी, मुनीलाल सिंह, वीरेंद्र, प्रकाश भारती, शैलेंद्र कुमार, प्रभावती देवी और अतुल कुमार के द्वारा आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




