कर्मचारियों व छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

अरवल : मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए जिले के कई विभागों व विद्यालयों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान स्कूली बच्चों ने मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास किया. महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजित कर लोगों को मानव शृंखला कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. एसेंबली ऑफ गॉड स्कूल ऑफ […]
अरवल : मानव शृंखला को सफल बनाने के लिए जिले के कई विभागों व विद्यालयों के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान स्कूली बच्चों ने मानव शृंखला का पूर्वाभ्यास किया. महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजित कर लोगों को मानव शृंखला कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया. एसेंबली ऑफ गॉड स्कूल ऑफ एजुकेशन सकरी के प्रांगण में डीइओ ओमप्रकाश की अध्यक्षता में महात्मा गांधी का चित्र बच्चों ने मानव शृंखला के तहत बनाया. इस अवसर पर डीइओ ने मानव शृंखला की सफलता के लिए किये गये आयोजन को सराहनीय बताया. इन्होंने कहा कि 21 जनवरी को आयोजित मानव शृंखला को सफल बनाने में अरवल जिले के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षाकर्मियों के भी महत्वपूर्ण योगदान से विश्व रिकाॅर्ड कायम करने का अवसर प्राप्त होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




