अरवल में बेहतर शिक्षण संस्थाएं नहीं

कलेर, अरवल : अरवल में बेहतर शिक्षण संस्थानों की कमी है जिसके चलते यहां की मेधा प्रभावित हो रही है. उपयुक्त बातें बीआइटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने पत्रकारों से कही. गौरतलब हो कि अवधेश कुमार गया स्नातक क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवार है. नव वर्ष के शुभकामनाएं […]
कलेर, अरवल : अरवल में बेहतर शिक्षण संस्थानों की कमी है जिसके चलते यहां की मेधा प्रभावित हो रही है. उपयुक्त बातें बीआइटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष अवधेश कुमार ने पत्रकारों से कही. गौरतलब हो कि अवधेश कुमार गया स्नातक क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवार है. नव वर्ष के शुभकामनाएं देने के लिए कुमार जिले के तेलपा, खंडासीन, कुबड़ी, कयाल, उसर, महेन्दिया में घुम कर लोगों को नव वर्ष की मंगलकामनाएं दे रहे हैं. पत्रकारों से बात चित के क्रम में अवधेश कुमार ने कहा कि अरवल क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक बेहतर शिक्षण संस्थाओं की कमी महसूस हुई.
इस जिले में एक भी इंजीनियरिंग कॉलेज न पॉलटेक्निक कॉलेज नहीं है जिसके चलते मेधावी बच्चे यहां का भविष्य समाप्त हो रही है. आगे आने वाले दिनों में मेरे तरफ से इस कमी को दूर करने का भरपूर प्रयास किया जायेगा. समस्याओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लोगों का एक सपना होती है ग्रेजुएशन हो जाने के बाद नौकरी मिल जायेगी, लेकिन दुखद बात यह है कि नौकरी खोजने के लिए उनके पास पैसे नहीं है इस बात की गंभीर चिंता है कि स्नातक पास युवकों में स्नातक निर्वाचन चुनाव के लिए उत्सुकता की कमी है. इन्होंने चुनाव आयोग से इस तरह के चुनाव मे जिज्ञासा पैदा करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने का मांग किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




