ePaper

कई योजनाएं अब भी हैं अधूरी, होगी कार्रवाई

Updated at : 26 Nov 2016 7:57 AM (IST)
विज्ञापन
कई योजनाएं अब भी हैं अधूरी, होगी कार्रवाई

किंजर अरवल : जिला परिषद अध्यक्ष रंजय कुमार ने शुक्रवार को नगला ग्राम में 12वीं एवं 13वीं वित्त के पैसे से हुए निर्माण का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि कई योजनाएं आज भी अधूरी है. उन्होंने बताया कि कई योजनाएं जो स्थानीय विधायक के फंड से निर्मित है उन्हीं योजनाओं को जिला परिषद के फंड […]

विज्ञापन
किंजर अरवल : जिला परिषद अध्यक्ष रंजय कुमार ने शुक्रवार को नगला ग्राम में 12वीं एवं 13वीं वित्त के पैसे से हुए निर्माण का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि कई योजनाएं आज भी अधूरी है. उन्होंने बताया कि कई योजनाएं जो स्थानीय विधायक के फंड से निर्मित है उन्हीं योजनाओं को जिला परिषद के फंड से निर्मित बता कर योजनाओं में धांधली की गयी है. उन्होंने कहा कि पूर्व में विधायक फंड से जो योजना ली गयी है उससे जिला परिषद के योजनाओं का मिलान कराने के लिए अधिकारियों को लिखा जायेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. जिप अध्यक्ष ने नगला स्थित पशुपालन केंद्र का भी निरीक्षण किया. वहां चिकित्सा पदाधिकारी नहीं थे वहीं दवा स्टॉक का बोर्ड नहीं लगा था.
ग्रामीणों ने जिप अध्यक्ष से चापाकल लगवाने की मांग की. अध्यक्ष ने पीएचइडी विभाग से चापाकल लगवाने का प्रयास करने की बात कही. वहीं जिप अध्यक्ष ने नगला प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया. जिसमें सवा ग्यारह बजे तक किसी भी ढंग से छात्र -छात्राओं की उपस्थिति नहीं ली गयी थी. उन्होंने बताया कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक ने प्रोटोकोल का भी पालन नहीं किया. उन्होंने कहा कि नगला प्राथमिक विद्यालय में जो अनियमितता है उसमें शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मिली भगत का परिणाम है. इस मौके पर दिवाकर सिंह यादव, रामाश्रय यादव, लालबाबू यादव, नरेश सिंह, ज्वाला सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन