ePaper

नोट बदलने को लेकर बढ़ी भीड़

Updated at : 11 Nov 2016 12:07 AM (IST)
विज्ञापन
नोट बदलने को लेकर बढ़ी भीड़

अरवल : नोट बदलने को लेकर पहले दिन जिले के विभिन्न बैंकों में ग्राहकों का तांता लगा रहा. विदित हो कि केंद्र सरकार द्वारा हजार और पांच सौ के नोटों को वैन लगा दिया गया है. सरकार द्वारा दिये गये निर्देश पर आम पब्लिक अपना पैसा बैंक में बदलने में लगे हैं. जिसे लेकर ग्राहकों […]

विज्ञापन

अरवल : नोट बदलने को लेकर पहले दिन जिले के विभिन्न बैंकों में ग्राहकों का तांता लगा रहा. विदित हो कि केंद्र सरकार द्वारा हजार और पांच सौ के नोटों को वैन लगा दिया गया है. सरकार द्वारा दिये गये निर्देश पर आम पब्लिक अपना पैसा बैंक में बदलने में लगे हैं. जिसे लेकर ग्राहकों की भीड़ बैंक परिसर में लगी हुई है.

बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक ने बताया कि आज लगभग चार करोड़ के नोट बदले गये हैं. उन्होंने बताया कि पैसे का लेनदेन करने के लिए बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं. लोगों की भीड़ को देखते हुए बैंक अपने कार्यकाल को बढ़ाकर साढ़े पांच बजे कर दिया गया, ताकि अधिक संख्या में ग्राहकों के पैसे बदला जा सके. वहीं पदाधिकारियों द्वारा विधि व्यवस्था का जायजा भी लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन