ePaper

मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर की मौत

Updated at : 03 Nov 2016 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान किशोर की मौत

अरवल : दीपावली के अवसर पर स्थानीय शहर स्थित ब्लॉक कॉलोनी में स्थापित किये गये मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन के लिए ले जाते समय 12 वर्षीय छात्र आकाश कुमार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. जिसके कारण छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गया. इसके बाद घटना स्थल पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने […]

विज्ञापन

अरवल : दीपावली के अवसर पर स्थानीय शहर स्थित ब्लॉक कॉलोनी में स्थापित किये गये मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन के लिए ले जाते समय 12 वर्षीय छात्र आकाश कुमार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया. जिसके कारण छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गया. इसके बाद घटना स्थल पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने जख्मी बालक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

लेकिन अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया . प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त किशोर सदर प्रखंड कार्यालय से सेवानिवृत रामानंद पासवान का नाती बताया जा रहा है.

छात्र की मौत के बाद परिजनों में मातमी सन्नाटा पसर गया. घटना की सूचना पाकर सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपये की राशि दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन