ePaper

दीपावली पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

Updated at : 02 Nov 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन
दीपावली पर हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

करपी (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के वजन बीघा गांव में दीपावली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने किया. उपस्थित सांस्कृतिक प्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन होने से आपसी भाईचारा कायम होता है . सभी […]

विज्ञापन

करपी (अरवल) : प्रखंड क्षेत्र के वजन बीघा गांव में दीपावली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जदयू जिला अध्यक्ष जितेंद्र पटेल ने किया. उपस्थित सांस्कृतिक प्रेमियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा की इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन होने से आपसी भाईचारा कायम होता है

. सभी लोग भेद भाव को भूलकर एक साथ बैठ सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाते है. जो की क्षेत्र में शांति स्थापित करने में काफी ही सहयोग करती है. क्षेत्र में शांति स्थापित रहेगी तो हर क्षेत्र में विकास की गाड़ी आगे की और बढ़ती रहेगी. जिसके लिये आपलोगो की सहयोग बहुत ही जरूरी हैं. आपलोग शांति के साथ इस कार्यक्रम का आनंद उठाये और इसमें कमेटी की भी सहयोग करे. इस मौके पर जदयू राज्य परिषद सदस्य दयानंद प्रसाद, विनोद कुमार समेत अन्य ने अपना विचार रखा. उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता गणेश सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन