अंडर 19 में चयन से क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Oct 2016 12:02 AM
अरवल : सीके नायडु अंडर 19 क्रिकेट टीम में जिले से दो खिलाड़ियों के चयन किये जाने से क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है. साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने चयन समिति को बधाई दी है. विदित हो कि गया में हाल के दिनों में आयोजित किया गया सी के नायडू अंडर 19 टूर्नामेंट में भाग […]
अरवल : सीके नायडु अंडर 19 क्रिकेट टीम में जिले से दो खिलाड़ियों के चयन किये जाने से क्रिकेट प्रेमियों में हर्ष व्याप्त है. साथ ही क्रिकेट प्रेमियों ने चयन समिति को बधाई दी है. विदित हो कि गया में हाल के दिनों में आयोजित किया गया सी के नायडू अंडर 19 टूर्नामेंट में भाग भाग लेने वाले खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामेंट के लिए चुना गया है.
गया में आयोजित किये गये राज्य स्तरीय टूर्नामेंट में अरवल जिला के नेतृत्व कर्ता और टीम के कप्तान शिवम कुमार और पवन कुमार को चुना गया है. इन खिलाड़ियों के चयन होने की खबर से जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. इस संबंध में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि चयनित दोनों खिलाड़ियों ने पूरे देश में अपने राज्य एवं जिले का नाम रोशन किया है. मुखिया ने दोनों खिलाड़ियो को अच्छा प्रदर्शन की कामना करते हुए बधाई दी. बधाई देने वालों में डाॅ नासीर अहमद, अमर लाल, सुदामा प्रसाद आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










