ट्रक की चपेट में आने से भाई-बहन घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Oct 2016 2:26 AM
अरवल : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनिया बिगहा एनएच 98 पर ट्रक की चपेट में आने से भाई व बहन गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकारी थाना के रहने वाले सरिता कुमारी व अनिश कुमार बी ए पार्ट 1 की परीक्षा देने बनिया बिगहा पहुंचे थे. […]
अरवल : सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बनिया बिगहा एनएच 98 पर ट्रक की चपेट में आने से भाई व बहन गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकारी थाना के रहने वाले सरिता कुमारी व अनिश कुमार बी ए पार्ट 1 की परीक्षा देने बनिया बिगहा पहुंचे थे. इसी बीच औरंगाबाद की तरफ से तेज गति से आ रही ट्रक ने मोटरसाइकिल पर सवार भाई-बहन को ठोकर मारी ,जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनिश कुमार को पटना रेफर कर दिया गया. घटना की पुष्टि नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










