ePaper

सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर का निर्देश

Updated at : 16 Oct 2016 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर  का निर्देश

अरवल, ग्रामीण : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने अपने प्रकोष्ठ में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया. जिसमें 16 अक्तूबर को सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उसी दिन आयुक्त मगध के द्वारा निर्वाचक सूची के समीक्षा समाहरणालय के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को तैयारी […]

विज्ञापन

अरवल, ग्रामीण : जिला पदाधिकारी आलोक रंजन घोष ने अपने प्रकोष्ठ में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया. जिसमें 16 अक्तूबर को सभी बूथों पर विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उसी दिन आयुक्त मगध के द्वारा निर्वाचक सूची के समीक्षा समाहरणालय के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को तैयारी पूरी कर लेने का निर्देश दिया.

आयुक्त मगध के द्वारा सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि व अधिकारियों के साथ समीक्षा किया गया. मतदाता सूची में महिलाओं का नाम प्राथमिकता के तौर पर दर्ज करने के लिए निर्देशित किया गया. मतदाता सूची में 01 जनवरी 2017 तक 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले नागरिकों का नाम दर्ज करने के लिए प्रपत्र छह भरा जायेगा. बैठक में एसडीओ, डीएम, डीडीसी,एसडीसी डीपीआरओ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन