कुर्था में युवक ने सीने पर की कलश स्थापना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Oct 2016 3:00 AM
कुर्था अरवल : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के शकुराबाद मोड़ स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में 20 वर्षीय राजीव कुमार ने नवरात्रा व्रत के अवसर पर अपने सीने पर कलश स्थापित किया है. जानकारी के अनुसार राजीव विगत दो वर्षों से सीने पर कलश स्थापित करता आ रहा है. कमेटी के अध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ सेठी, सचिव […]
कुर्था अरवल : स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के शकुराबाद मोड़ स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में 20 वर्षीय राजीव कुमार ने नवरात्रा व्रत के अवसर पर अपने सीने पर कलश स्थापित किया है. जानकारी के अनुसार राजीव विगत दो वर्षों से सीने पर कलश स्थापित करता आ रहा है. कमेटी के अध्यक्ष दीपक कुमार उर्फ सेठी, सचिव विशाल कुमार, रंजीत यादव, संरक्षक राज कुमार व आलोक कुमार व्यवस्थापक अशोक कुमार चौरसीया ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रत्येक वर्ष उक्त स्थल पर बड़े धूमधाम से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित होती आ रही है. जिसमें लोगों का भी योगदान सराहनीय रहता है. हालांकि उक्त स्थल पर सीने पर कलश लिये युवक को देखने को प्रखंड के भिन्न-भिन्न गांवों से लोगों का आना जाना लगा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










