विद्यालय भवन निर्माण में गड़बड़ी का आरोप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2016 4:45 AM
अरवल : जिले क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंधराचक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व प्रधानाध्यापक के मिली भगत से विद्यालय भवन निर्माण में गड़बड़ी का आरोप मुखिया दिनेश साव व बसपा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने लगाया है. इस संदर्भ में आवेदन देकर बताया गया है कि उक्त विद्यालय में पठन पाठन सही […]
अरवल : जिले क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंधराचक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी व प्रधानाध्यापक के मिली भगत से विद्यालय भवन निर्माण में गड़बड़ी का आरोप मुखिया दिनेश साव व बसपा के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह यादव ने लगाया है. इस संदर्भ में आवेदन देकर बताया गया है कि उक्त विद्यालय में पठन पाठन सही ढंग से नहीं होता है
वहीं प्रधानाध्यापक के मिली भगत से पांच बोरा चावल बेच दिया गया. लोगों के प्रयासों से चावल भी बरामद कर लिया गया. साथ ही विद्यालय भवन के निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया है. लोगों ने मांग किया है कि प्रधानाध्यापक का तत्काल तबादला कर दिया जाय व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर प्राथमिकी दर्ज किया जाय. इसके साथ ही भवन निर्माण कराने की भी मांग किया गया. ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में आक्रोश भरा प्रदर्शन भी किया गया है. जिसमें राम चरित्र राजवंशी, संजय वर्मा के अलावे दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










