मृतकों के घर पहुंचे पीएचइडी मंत्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Oct 2016 4:45 AM
हुलासगंज : सूबे के पीएचइडी मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने जिले के हुलासगंज प्रखंड के जारू गांव का दौरा कर बीते दिन नदी में डूब कर हुई मौत पर परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दिया. उन्होंने मृतक रवि कुमार, कन्हैया कुमार, विवेक कुमार एवं विशाल कुमार के परिवार के सदस्यों को दु:ख की घड़ी […]
हुलासगंज : सूबे के पीएचइडी मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने जिले के हुलासगंज प्रखंड के जारू गांव का दौरा कर बीते दिन नदी में डूब कर हुई मौत पर परिजनों से मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना दिया. उन्होंने मृतक रवि कुमार, कन्हैया कुमार, विवेक कुमार एवं विशाल कुमार के परिवार के सदस्यों को दु:ख की घड़ी में धैर्य से काम लेने की सलाह दी. मंत्री ने मृतक के परिजनों को आपदा राहत कोष से नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है. मंत्री ने प्रखंड के वनबरीया, नारायणपुर, वीरा, अग्निपर सहित कई गांव का दौरा किया और लोगों के ग्रामीण समस्या को जाना. नारायणपुर में ग्रामीणों के बिजली व सड़क के मांग को देखते हुए उन्होंने शीघ्र ही गांव में बिजली व सड़क की सुविधा बहाल करने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










