ePaper

बेटे ने पिता को मार डाला

Updated at : 03 Oct 2016 12:36 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे ने पिता को मार डाला

पुलिस ने आरोपित व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा कलेर अरवल : मेहन्दिया थाना क्षेत्र के गेंहुआ विगहा गांव में भाड़े के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता को डंडे से पीट मौत के घाट उतार दिया. इस संबंध में मृतक के दूसरे बेटे सोनू कुमार यादव ने […]

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपित व उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

कलेर अरवल : मेहन्दिया थाना क्षेत्र के गेंहुआ विगहा गांव में भाड़े के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने अपने पिता को डंडे से पीट मौत के घाट उतार दिया. इस संबंध में मृतक के दूसरे बेटे सोनू कुमार यादव ने अपने भाई एवं अन्य रिस्तेदारों के विरुद्ध मेहन्दिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
दर्ज प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि रविवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे हमारे भाई राजेंद्र यादव का साढ़ू औरंगाबाद जिले के महदेव विगहा निवासी रमेश यादव आया और पूछा कि आप लोगों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा चल रहा है. मैंने बताया कि भाई राजेंद्र यादव द्वारा संयुक्त परिवार का मवेशी बेच दिया गया है और पैसा मांगने पर गाली गलौज तथा मारपीट किया जाता है.
इसी बीच इनके बीच मारपीट और गाली गलौज होने लगी. मेरे हल्ला करने पर मेरे 70 वर्षीय पिता बीच बचाव करने आये तो इन लोगों ने डंडा से पीटकर उनकी हत्या कर दी. पुलिस द्वारा कांड संख्या 80/16 दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने राजेंद्र यादव और उसकी पत्नी लक्षमिणिया देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन