ePaper

राजग का शहाबुद्दीन की रिहाई के खिलाफ धरना

Updated at : 20 Sep 2016 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
राजग का शहाबुद्दीन की रिहाई के खिलाफ धरना

धरना को संबोिधत करते नेता. अरवल : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (राजग) के द्वारा सदर प्रखंड में एक दिवसीय धरना का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह की अध्यक्षता में किया गया. इसमें राजग के नेताओं ने भाग लिया. धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा अापराधिक घोषित मो […]

विज्ञापन

धरना को संबोिधत करते नेता.

अरवल : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गंठबंधन (राजग) के द्वारा सदर प्रखंड में एक दिवसीय धरना का आयोजन भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकर सिंह की अध्यक्षता में किया गया. इसमें राजग के नेताओं ने भाग लिया. धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा अापराधिक घोषित मो शहाबुद्दीन को जेल से रिहा करने के विरोध में आयोजित किया गया है. बिहार सरकार को आगाह किया गया कि अापराधिक चरित्रवाले शहाबुद्दीन को जेल से बाहर रहने पर अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इसलिए पुन: उन्हें जेल नहीं भेजा जाता है तो राजग द्वारा अनवरत आंदोलन चलाने की बात कही गयी. धरना में हरेंद्र नारायण सिंह, दिग्विजय नारायण सिंह, सुनिता सिन्हा, रमेश रजक, सुनील कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन