बाढ़ के पानी से कई गांव जलमग्न
Updated at : 08 Sep 2016 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड के कई गांवों का मार्ग हुआ अवरुद्ध स्कूल में एमडीएम योजना में वृद्धि कुर्था अरवल : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाढ़ का नजारा देखने को मिल रहा है. वही बाढ़ के पानी को लेकर कई गांवो का मार्ग अवरूद्ध हो गया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कुबड़ी, गुलरियाचक, उदीनपुर, […]
विज्ञापन
प्रखंड के कई गांवों का मार्ग हुआ अवरुद्ध
स्कूल में एमडीएम योजना में वृद्धि
कुर्था अरवल : स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बाढ़ का नजारा देखने को मिल रहा है. वही बाढ़ के पानी को लेकर कई गांवो का मार्ग अवरूद्ध हो गया है. जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कुबड़ी, गुलरियाचक, उदीनपुर, वसंतपुर समेत विभिन्न गांवो में बाढ़ का पानी पहुंच गया है. वही विद्यालयों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है. जिससे बच्चों की पढ़ाइ बाधित हो गयी है. बाढ़ के पानी के बजह से कई विद्यालयों में मध्याह्न भोजन बनना बंद हो गया है. कहीं कहीं बाढ़ का पानी सड़कों पर आ जाने से गांवो के बीच लोगों का आना जाना ठप हो गया है. बाढ़ के पानी ने लोगों को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




