पेट्रोल पंप कर्मी की सक्रियता से ट्रैक्टर चोरी होने से बचा

कलेर, अरवल : अगर पेट्रोल पंप कर्मी अपने ड्यूटी पर सजग नहीं होते तो बीते दिनों की तरह एक और ट्रैक्टर की चोरी बीती रात्रि हो जाती. इसके बारे में मिली जानकारी के अनुसार मेहन्दिया स्थित बालाजी पेट्रोल पंप पर जदयू कलेर अध्यक्ष टूटू शर्मा की ट्रैक्टर लगी हुयी थी रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे […]
कलेर, अरवल : अगर पेट्रोल पंप कर्मी अपने ड्यूटी पर सजग नहीं होते तो बीते दिनों की तरह एक और ट्रैक्टर की चोरी बीती रात्रि हो जाती. इसके बारे में मिली जानकारी के अनुसार मेहन्दिया स्थित बालाजी पेट्रोल पंप पर जदयू कलेर अध्यक्ष टूटू शर्मा की ट्रैक्टर लगी हुयी थी रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास उच्च्कों क्षरा इस पेट्रोल पंप से टूटू शर्मा के ट्रैक्टर को स्टार्ट कर ले भागने लगे इसी दरम्यान ड्यूटी पर तैनात मैनेजर राम किशोर शर्मा की नजर पड़ गयी पहले तो इनकी समझ में नहीं आ रहा था
कि ट्रैक्टर ले जाने वाले अपने हैं या कोई और लेकिन तब इन्होंने टेलीफोन के माध्यम से जब इसकी पुष्टि कर लिए कि ट्रैक्टर मालिक नहीं बल्कि ले जाने वाला कोई और है तब इन्होंने टेलीफोन के माध्यम से ट्रैक्टर की घेराबंदी करानी शुरू कर दी. शायद इसकी भनक चोरों को भी लग गयी होगी तब जाकर इन्होंने मेहन्दिया स्थित मंदिर के गेट के सामने छोड़कर भाग गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




