सांप के डसने से महिला की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Sep 2016 3:41 AM
करपी अरवल : प्रखंड क्षेत्र के रोहाई गांव निवासी मुनी लाल सिंह की 60 वर्षीय पत्नी पानपति देवी की मंगलवार को सर्प दंश से मोत हो गयी. सर्प दंश के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घर वालों को विश्वास नहीं हो […]
करपी अरवल : प्रखंड क्षेत्र के रोहाई गांव निवासी मुनी लाल सिंह की 60 वर्षीय पत्नी पानपति देवी की मंगलवार को सर्प दंश से मोत हो गयी. सर्प दंश के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घर वालों को विश्वास नहीं हो रहा था.
गांव के ही एक व्यक्ति ने सांप काटने से संबंधित एक साधु को जानने के बारे में बताया और साधु से फोन पर बात की तो साधु ने उसे जीवित करने की बात कहते हुए 40 किलो गाय का दूध की व्यवस्था करने को कहा. बुधवार की सुबह गांव के लोगों ने दूध की व्यवस्था कर साधु को लाने विक्रम गये. विक्रम पहुंचने के बाद साधु ने गबौल बुलाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










