बैदराबाद में सड़क पर जमा बािरश का पानी .
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2016 12:27 AM
अरवल : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड में महीनों से मुख्य पथ पर जलजमाव है .जलजमाव के कारण मुख्य पथ बैदराबाद सब्जी बाजार से होकर ओझा बिगहा जाने वाली सड़क पूरी तरह से बाधित है. जिस कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. विदित हो कि आजादी के दशक से ही बैदराबाद […]
अरवल : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड में महीनों से मुख्य पथ पर जलजमाव है .जलजमाव के कारण मुख्य पथ बैदराबाद सब्जी बाजार से होकर ओझा बिगहा जाने वाली सड़क पूरी तरह से बाधित है. जिस कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है. विदित हो कि आजादी के दशक से ही बैदराबाद व्यवसायी वर्ग के लिए एक बड़ी मंडी मानी जाती है.
जहां पर प्रतिदिन लगभग लाखों रुपये के कारोबार करने दूर-दराज के क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों का आना जाना लगा रहता है. पिछले कई महिने से बाजार को जोड़ने वाली मुख्य पथ पर जलजमाव है. जिसके कारण व्यवसायी वर्ग के साथ-साथ स्थानीय लोगों को काफी कठिनाई हो रही है. जलजमाव के कारण आसपास के घरों में रहने वालों का जीना दुश्वार हो गया है. व्यवसायी एवं स्थानीय लोगों ने जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में पहल करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










