ePaper

सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव की जयंती

Updated at : 21 Aug 2016 12:16 AM (IST)
विज्ञापन
सद्भावना दिवस के रूप में मनी राजीव की जयंती

अरवल (ग्रामीण) : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की 72वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डाॅ धनंजय शर्मा की अध्यक्षता में मनायी गयी. इस अवसर पर गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि […]

विज्ञापन

अरवल (ग्रामीण) : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी की 72वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष डाॅ धनंजय शर्मा की अध्यक्षता में मनायी गयी. इस अवसर पर गांधी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि स्व गांधी एक महान राजनेता थे.

वे अपने पांच वर्षों के कार्यकाल में देश को एक नयी ऊंचाई व बुलंदी पर ले गये. इसी का परिणाम है कि संचार क्रांति व आइटी के क्षेत्र में देश तेजी से विकास कर रहा है. जयंती समारोह का निसार अख्तर अंसारी, कामेश्वर शर्मा, मुउद्दीन अंसारी, अरुण भारती, लाल मणी भारती, राजू विश्वकर्मा, धीरेंद्र शर्मा, बूटन शर्मा के अलावा अन्य लोगों ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन