ePaper

सामुदायिक भवन में चल रहा थाना

Updated at : 01 Jul 2016 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
सामुदायिक भवन में चल रहा थाना

वंशी (अरवल) : सरकार ने थाने को माॅडल भवन तथा विभिन्न योजनाओं को चला कर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रहा है, लेकिन इसका फायदा आज भी वंशी थाने को नहीं मिला. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि अस्सी के दशक में यहां ओपी बनाया गया था, ताकि स्थानीय लोगों को उग्रवादी संगठन से […]

विज्ञापन

वंशी (अरवल) : सरकार ने थाने को माॅडल भवन तथा विभिन्न योजनाओं को चला कर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहा रहा है, लेकिन इसका फायदा आज भी वंशी थाने को नहीं मिला. थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि अस्सी के दशक में यहां ओपी बनाया गया था, ताकि स्थानीय लोगों को उग्रवादी संगठन से निजात दिलायी जा सके. उसी समय से यह थाना सामुदायिक भवन में चल रहा है. रतजगा करती है पुलिस.

शौचालय नहीं रहने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खासकर महिला पुलिस को. गरमी के दिनों में पुनपुन नदी में पानी नहीं होता, तो शौच जाने के लिए जवानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मनोरंजन भवन में कैदियों को रखा जाता है. वहीं, पशु अस्पताल, मनरेगा भवन में पुलिस के जवान डेरा डाले रहते हैं. थानाध्यक्ष ने एसपी से इन समस्याओं से निजात की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन