ePaper

अभियुक्तों की जल्द होगी गिरफ्तारी

Updated at : 16 Jul 2013 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
अभियुक्तों की जल्द होगी गिरफ्तारी

अरवल (सदर) : पुलिस कप्तान आनंद कुमार सिंह ने कहा कि अपराधी कितनी भी पहुंच-पैरवी वाले होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. बाथे नरसंहार के फरारी अभियुक्त धर्मा शर्मा की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है. एसपी ने कहा कि बाथे नरसंहार के अभियुक्त धर्मा शर्मा कोर्ट में गवाही के समय […]

विज्ञापन

अरवल (सदर) : पुलिस कप्तान आनंद कुमार सिंह ने कहा कि अपराधी कितनी भी पहुंच-पैरवी वाले होंगे, उन्हें बख्शा नहीं जायेगा. बाथे नरसंहार के फरारी अभियुक्त धर्मा शर्मा की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है. एसपी ने कहा कि बाथे नरसंहार के अभियुक्त धर्मा शर्मा कोर्ट में गवाही के समय फरार हो गये.

उनकी गिरफ्तारी के लिए औरंगाबाद, गया, भोजपुर सहित अन्य जिलों में भी छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस पदाधिकारी को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. एसपी सिंह ने बताया कि धर्मा शर्मा की गिरफ्तारी जिले की पुलिस के लिए पहली प्राथमिकता है. आम जनता भी अगर इनकी गिरफ्तारी में सहयोग करती है, तो उनके नाम को गुप्त रखा जायेगा.

* पुलिस पदाधिकारी को दिय गया विशेष प्रशिक्षण
* गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी दल का गठन
* औरंगाबाद, गया व भोजपुर में भी छापेमारी अभियान जारी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन