बैंकों के माध्यम से मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:34 PM
वंशी (अरवल) : करपी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में बैंकर्स की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में करपी एवं वंशी प्रखंड के बैंक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में उपस्थित अग्रणी बैंक मैनेजर गुरुपद प्रधान ने कहा कि वर्तमान में बैंकों की भूमिका तेजी से बढ़ती जा रही है. शीघ्र ही पंजाब नेशनल बैंक […]
वंशी (अरवल) : करपी प्रखंड मुख्यालय स्थित सभा कक्ष में बैंकर्स की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में करपी एवं वंशी प्रखंड के बैंक प्रतिनिधियों ने भाग लिया. बैठक में उपस्थित अग्रणी बैंक मैनेजर गुरुपद प्रधान ने कहा कि वर्तमान में बैंकों की भूमिका तेजी से बढ़ती जा रही है.
शीघ्र ही पंजाब नेशनल बैंक के इ-बैंकिग शाखाओं द्वारा लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जायेगा. सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार पांच हजार की आबादीवाले गांवों में बिजनेस कॉरोसपोन्डेंट के इ-बैंकिग का कार्य शुरू किया गया है. इसके द्वारा शीघ्र ही वृद्धावस्था पेंशन समेत सभी प्रकार की पेंशन का भुगतान लाभर्थियों को किया जायेगा.
बैठक को नाबार्ड के डीडीएम पंकज कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि बैंक कृषकों को हर संभव मदद को तैयार है. बैठक में करपी बीडीओ अशोक कुमार, वंशी बीडीओ सुनिल कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नागेंद्र पूर्वे, वंशी के प्रखंड कृषि पदाधिकारी विजय कुमार दास समेत करपी एवं वंशी प्रखंड के बैंक प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










