अरवल एसपी राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Aug 2013 2:51 AM

विज्ञापन

अरवल (सदर) : पुलिस सेवा में कार्यरत अरवल पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिए इस वर्ष राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा. अरवल के एसपी आनंद कुमार सिंह ने अरवल जिले में भी अपने पदस्थापन के अल्प समय में भी […]

विज्ञापन

अरवल (सदर) : पुलिस सेवा में कार्यरत अरवल पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह को उत्कृष्ट सेवा के लिए इस वर्ष राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है. महामहिम राष्ट्रपति द्वारा पुलिस मेडल देकर सम्मानित किया जायेगा.

अरवल के एसपी आनंद कुमार सिंह ने अरवल जिले में भी अपने पदस्थापन के अल्प समय में भी बहुत अच्छे कार्य किये हैं. उन्होंने बाथे नरसंहार के फरारी अभियुक्त धर्मा शर्मा सहित कई नक्सली नेताओं को पकड़ने के अलावे विधि व्यवस्था में जो कार्य किये हैं, वह प्रशंसनीय है.

राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयन होने पर एसपी आनंद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक राजकिशोर प्रसाद पुलिस इंस्पेक्टर शकील अहमद खां, नगर थानाप्रभारी शैलेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी के लोगों ने बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन