ePaper

डीएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी

Updated at : 16 Jul 2013 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
डीएसपी ने की मासिक अपराध गोष्ठी

अरवल (सदर) : पुलिस उपाधीक्षक ममता कल्याणी ने मासिक अपराध गोष्ठी की. अपने कार्यालय में बुलायी गयी क्राइम मीटिंग में डीएसपी ममता कल्याणी ने थानाध्यक्षों को कई हिदायतें दीं. उन्होंने कहा कि लंबित कांडों का निष्पादन जल्द-से-जल्द करें. जो फरार अभियुक्त है उनके खिलाफ योजना बना कर गिरफ्तार करें. जो अपराधी फरार है व उनके […]

विज्ञापन

अरवल (सदर) : पुलिस उपाधीक्षक ममता कल्याणी ने मासिक अपराध गोष्ठी की. अपने कार्यालय में बुलायी गयी क्राइम मीटिंग में डीएसपी ममता कल्याणी ने थानाध्यक्षों को कई हिदायतें दीं.

उन्होंने कहा कि लंबित कांडों का निष्पादन जल्द-से-जल्द करें. जो फरार अभियुक्त है उनके खिलाफ योजना बना कर गिरफ्तार करें. जो अपराधी फरार है व उनके खिलाफ न्यायालय से कुर्की-जब्ती का वारंट है. उनके घर को कुर्क करें ताकि वे भयभीत हो आत्मसमर्पण करें. थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में गश्ती तेज करें. बैठक में पुलिस निरीक्षक शकील अहमद खां, नगर थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन