ePaper

गंडक नदी के कटाव के कारण फूटा आक्रोश

Updated at : 16 Jul 2013 1:53 PM (IST)
विज्ञापन
गंडक नदी के कटाव के कारण फूटा आक्रोश

महेंदियां : गंडक नदी का कटाव यहां पिछले 10 दिनों से जारी हैं. ऐसी स्थिति में ग्रामीणों का आक्रोश फूटना लाजमी है. 10 दिनों से कटाव रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता कोई ठोस पहल नहीं कर रहे थे. जब अखबारों ने मामले को उजागर किया तो आनन- फानन में यहां सोमवार से […]

विज्ञापन

महेंदियां : गंडक नदी का कटाव यहां पिछले 10 दिनों से जारी हैं. ऐसी स्थिति में ग्रामीणों का आक्रोश फूटना लाजमी है. 10 दिनों से कटाव रोकने के लिए बाढ़ नियंत्रण विभाग के अभियंता कोई ठोस पहल नहीं कर रहे थे.

जब अखबारों ने मामले को उजागर किया तो आनन- फानन में यहां सोमवार से बचाव कार्य शुरू किया गया. ग्रामीणों का कहना है कि अगर यह बचाव कार्य कटाव आरंभ होने के साथ ही किया गया होता तों शायद यह पूरा गांव तबाह नहीं होता. अपने ही हाथों से अपने अधिसंख्य घरों तो तोड़ चुके हैं. घरों को तोड़ कर परिवार के साथ दर -दर की ठोकर खा रहे हैं.

इन्हें एक अदद पॉलीथिन तक नसीब नहीं हो रहा. बच्चे खाने को तड़प रहे हैं. इनकी पूरी वेदना पर नजर डालें तो इनका आक्रोशित होना स्वाभाविक था. इसका खामियाजा मंगलवार को इन गांव में पहुंचे जल संसाधन विभाग और अंचल प्रशासन को भुगतना पड़ा. पॉलीथिन तक नहीं है कि ये पेड़ के नीचे अपना कुनबा बसा सके.

इनका कोई सुननेवाला भी नहीं है, जिसके कारण आज इनका पारा चढ़ा हुआ था. बाद में डीएम को बुलाने की मांग को लेकर अधिकारियों को आक्रोश का शिकार होना पड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन