कृषि यांत्रिकीकरण के लिए ऑनलाइन करें आवेदन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Sep 2014 8:29 AM

विज्ञापन

अरवल (ग्रामीण): गुरुवार को जिला कृषि कार्यालय में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी, जिसमें किसानों की कृषि यांत्रिकीकरण के लिए ऑन लाइन आवेदन करने को कहा गया. उन्होंने बताया किसान कृषि यंत्र के सीधे ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं. कृषि यांत्रिकीकरण के कार्यालय को अभी तक […]

विज्ञापन

अरवल (ग्रामीण): गुरुवार को जिला कृषि कार्यालय में प्रभारी जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक की गयी, जिसमें किसानों की कृषि यांत्रिकीकरण के लिए ऑन लाइन आवेदन करने को कहा गया.

उन्होंने बताया किसान कृषि यंत्र के सीधे ऑन लाइन आवेदन कर सकते हैं. कृषि यांत्रिकीकरण के कार्यालय को अभी तक 116 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं. आवेदन जमा करने के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू कृषि बीब नीक इन वेबसाइड पर आवेदन कर सकते हैं. जो किसान अगर तालाब निर्माण कराना चाहते हैं, तो उन्हें अनुदान दिया जायेगा.

उन्होंने यह भी बताया कि वायोगैस, वर्मी कंपोस्ट पक्का, एचडीपीइ वर्मी वेड का आवेदन किसानों से प्राप्त करने के लिए कृषि समन्वयकों को निर्देश दिया. बैठक में आयोजित होनेवाले कृषि मेले पर भी चर्चा की गयी. बैठक में सभी कृषि समन्वयक, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन